फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: छात्र की मौत पर बवाल, शिक्षिका की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्ति नगर में फंदा लगाकर जान देने वाले छात्र की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने उस स्कूल में हंगामा किया। यहां छात्र पढ़ता था। स्कूल में घुस कर परिजनों और उनके साथ आए लोगों ने स्कूल के रिसेप्शन में तोड़फोड़ की और एक शिक्षक को थप्पड़ भी जड़ दिए।
विज्ञापन


यहां तक की स्कूल में चल रही कक्षाओं को बंद करा दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने स्थिति पर काबू पाया। बाद में पुलिस ने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से बैठक कर मामले पर चर्चा की।

बताते चलें कि कुछ दिन पहले शक्ति नगर के निजी स्कूल में पढ़ने वाले ग्यारहवीं कक्षा के छात्र अमन ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी थी। वीरवार को मृतक छात्र के परिजनों ने स्कूल में आकर तोड़फोड़ की। परिजनों का आरोप है कि स्कूल के प्रधानाचार्य की ओर से पड़ी डांट की वजह से छात्र ने दुखी होकर फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

छात्र की मौत से स्कूल भी आहत और दुखी है

स्कूल के चेयरमैन सुभाष सूरी का कहना है कि छात्र ने स्कूल में एक छात्रा के साथ दुर्व्यवहार किया था। छात्र को किसी ने डांटा नहीं था। बल्कि उसे कहा गया था कि वह अपनी माता को लेकर स्कूल आए। इसके बाद उसने फंदा लगा लिया। छात्र की मौत से स्कूल भी आहत और दुखी है।

लेकिन स्कूल में परिजनों का जिस तरह का बर्ताव है, वो नींदनीय है। स्कूल में हर तरफ सीसीटीवी लगे हुए हैं। अगर छात्र को कहीं मारा होगा तो फुटेज में आ जाएगा। वहीं एसएचओ बक्शि नगर अश्विनी कुमार का कहना है कि पुलिस हर पहलु पर जांच कर रही है।

परिजन छात्र की मौत से दुखी हैं, लेकिन उन्हें तोड़फोड़ नहीं करनी चाहिए थी। यदि स्कूल प्रबंधन की कोई गलती होगी तो निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें