फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: स्कूलों में आगजनी रोकने को बनेंगी कमेटियां, मस्जिदों के इमाम करेंगे मदद

Wed, 02 Nov 2016 06:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
कश्मीर में जलाया गया एक स्कूल - फोटो : File Photo
विज्ञापन
स्कूली इमारतों में आगजनी मामले पर हाईकोर्ट की सख्ती से प्रशासन हरकत में आ गया है। कोर्ट के निर्देश मिलने के ठीक एक दिन बाद मंगलवार को ही सुरक्षा की विस्तृत कार्ययोजना का खाका तैयार कर लिया गया।
विज्ञापन


श्रीनगर में मंडलायुक्त बसीर अहमद खान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पुलिस, फायर एंड इमरजेंसी, शिक्षा और सिविल प्रशासन के आला अफसराें को हिदायतें जारी की गईं।

मुख्य शिक्षा अधिकारियों और जोनल शिक्षा अधिकारियों से कहा गया कि वे शिक्षकों, नंबरदारों, चौकीदारों सहित अन्य मुलाजिमों की कमेटियां गठित करें। बैठक में कमेटी गठन की प्रक्रिया में मस्जिदों के इमाम और सिविल सोसायटी सदस्यों से मदद लेने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

स्कूली इमारतों की सुरक्षा को प्राथमिकता

श्रीनगर में तैनात जवान - फोटो : PTI
मंडलायुक्त बसीर अहमद खान ने कहा कि स्कूली इमारतों में आगजनी की घटनाएं बेहद चिंताजनक है। इस सिलसिले को हर हाल में रोकना होगा। स्कूली इमारतों के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं ताकि शिक्षा व्यवस्था को फिर से पटरी पर लाया जा सके।

उन्होंने कहा कि स्कूली इमारतों की सुरक्षा और आगजनी में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए सूचनाओं के बेहतर आदान-प्रदान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएं। आईजीपी कश्मीर एसजेएम गिलानी ने तमाम परीक्षा केंद्रों को पर्याप्त सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि न सिर्फ दिन के समय चौकसी बढ़ाई जाएगी बल्कि रात की गश्त पर भी खास ध्यान दिया जाएगा। पुलिस टीमें खास तौर पर स्कूली इमारतों की सुरक्षा को प्राथमिकता देंगी। बैठक में तय किया गया कि एक मुकम्मल कार्ययोजना तैयार कर स्कूली इमारतों को सामान्य, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें