फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के प्रमोशन से जुड़ी बड़ी खबर

Mon, 17 Aug 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बाहरी राज्यों से डिग्री और डिप्लोमा लेकर सरकारी नौकरी और प्रमोशन हासिल करने वाले सरकारी कर्मचारियों पर सरकार पूरी तरह से लगाम कसने की तैयारी कर चुकी है। आरईटी शिक्षकों की स्क्रीनिंग के बाद अब सरकार ने 2014 में टीचर से मास्टर ग्रेड बनाए गए शिक्षकों की डिग्री की जांच के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


जांच के लिए शिक्षा निदेशक जम्मू ने पांच शिक्षा विभाग के अधिकारियों की कमेटी का गठन किया है। आरईटी शिक्षक का गाय पर निबंध न लिख पाना अब अन्य शिक्षकों पर भारी पड़ता जा रहा है।

इसको गंभीरता से लेकर हाईकोर्ट के आदेश पर सरकार ने 65 हजार के करीब आरईटी शिक्षकों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। इसके साथ ही अब 2014 में टीचर से मास्टर ग्रेड बनाए गए 1200 के करीब स्थाई शिक्षकों की डिग्री पर सवाल खड़े हुए हैं।
विज्ञापन


इन सभी शिक्षकों को जमा करवाई गई डिग्री के आधार पर 2014 में प्रमोशन दी गई थी। इसमें 450 के करीब शिक्षक ऐसे थे, जिन्होंने बाहरी राज्यों से ली गई डिग्री से प्रमोशन हासिल की थी।

इन शिक्षकों की डिग्रियों पर सवाल खड़े होने के बाद शिक्षा निदेशक जम्मू ने प्रमोशन किए गए मास्टर ग्रेड शिक्षकों की डिग्री की जांच के आदेश जारी किए हैं। जम्मू संभाग के सभी जिलों के सीईओ को आदेश दिए हैं कि इन शिक्षकों की डिग्रियां लेकर बारी-बारी से सीईओ कार्यालय में पहुंचे और जांच करवाएं।


जम्मू जिले से होगी जांच शुरू
19 अगस्त से जम्मू जिले से इसकी जांच शुरू हो रही है। 19 अगस्त को सीईओ इन शिक्षकों के दस्तावेज लेकर शिक्षा निदेशक के कार्यालय में कमेटी के पास जमा करवाएंगे। 20 अगस्त को कठुआ, 21 को सांबा, 22 को उधमपुर, 24 को रामबन, 25 को किश्तवाड़, 26 को डोडा, 27 को रियासी, 28 को राजोरी और 29 को पुंछ जिले के शिक्षकों के दस्तावेज की फाइल कमेटी के पास जमा होंगे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें