फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: बूंद प्रोजेक्ट के तहत कार्यों की निगरानी के लिए समिति गठित, इन छह बिंदुओं पर करेगी काम

Sun, 20 Jun 2021 04:29 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जल संरक्षण के साथ जल निकायों का कायाकल्प होगा। इसमें 50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पंचायती राज संस्थानों के सहयोग से जल शक्ति अभियान चलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू जिले में जल संरक्षण, भूजल रिचार्ज और जल निकायों के कायाकल्प पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन जम्मू ने पंचायती राज संस्थानों के सहयोग से वर्ष 2020-21 के लिए जल शक्ति अभियान के रूप में एक कार्य योजना तैयार की है। प्रोजेक्ट बूंद में विभिन्न लाइन विभागों के सहयोग से 3000 से अधिक कार्यों की योजना तैयार की गई है। जिसमें प्रत्येक बूंद की गणना और परियोजना परिव्यय पर 50 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसकी निगरानी के लिए समिति भी गठित कर दी गई है।  

विज्ञापन

 

परियोजना की तहत की जाने वाली सभी गतिविधियों की योजना, निष्पादन, निगरानी आदि के लिए जिला उपायुक्त जम्मू की अध्यक्षता में अधिकारियों की एक जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। समिति में अतिरिक्त उपायुक्त (प्रशासन) जम्मू, मुख्य योजना अधिकारी, जम्मू (सदस्य सचिव), सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर हाइड्रोलिक, जम्मू, जिला इनफारमेटिक्स अधिकारी, जम्मू, सहायक आयुक्त विकास जम्मू, पीओ आईडब्ल्यूएमपी जम्मू, डिवीजनल फारेस्ट अधिकारी (टी), जम्मू, जिला सायल संरक्षण अधिकारी जम्मू शामिल हैं।

समिति छह बिंदुओं पर काम करेगी, जिसमें मौजूदा जल निकायों का कायाकल्प के लिए कार्यवार अवधारणा नोट तैयार करना, नए जन निकायों का निर्माण, हैंडपंपों की मरम्मत, नए हैंड पंपों की स्थापना, नए चेक डैम का निर्माण, सरकारी भवनों में रूफ टाप वाटर हार्वेस्टिंग ढांचे का निर्माण करना शामिल है। समिति प्रगति की निगरानी के लिए जीआईएस टैगिंग और फोटोग्राफ लेने के साथ कार्यों के निष्पादन के पर्यवेक्षण के लिए जिम्मेदार होगी।

विज्ञापन


इसके अलावा पूर्व तैयार प्रारूपों के अनुसार विषय वार कार्यों को अपलोड करने के लिए एक आनलाइन पोर्टल का निर्माण, पंचायत स्तर पर जल जीवन मिशन के हिस्से के रूप में आईआईसी और अन्य गतिविधियों की योजना, उपक्रम, जल संबंधी गतिविधियों के समन्वय के लिए जिला स्तर पर जल शक्ति केंद्र का निर्माण करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें