फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव: आयोग ने परिसीमन रिपोर्ट में कुछ संशोधन के दिए संकेत, जम्मू और श्रीनगर में कई संगठनों ने दिए सुझाव 

Thu, 07 Apr 2022 01:34 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

परिसीमन आयोग ने दोनों संभागों में लोगों से सार्वजनिक बैठको में मसौदा रिपोर्ट पर सुझावों व आपत्तियो पर विचार करना शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार कुछ हल्के संशोधन भी मसौदा रिपोर्ट में किए जा सकते हैं।
 
विज्ञापन
जम्मू में परिसीमन आयोग की टीम - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जस्टिस (रिटायर्ड) रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में परिसीमन आयोग ने जम्मू कश्मीर में अपने तीन दिवसीय दौरे को पूरा कर व दोनों संभागों में लोगों से सार्वजनिक बैठको में मसौदा रिपोर्ट पर सुझावों व आपत्तियो पर विचार करना शुरू कर दिया है।    सूत्रों के अनुसार कुछ हल्के संशोधन भी मसौदा रिपोर्ट में किए जा सकते हैं।

विज्ञापन


इसके संकेत प्रदेश के अपने दौरे के दौरान आयोग ने दिए भी हैं। उल्लेखनीय है कि जम्मू संभाग में घग्वाल, राजपुरा, सांबा, गुढ़ा सलाथिया, मरालिया, सुचेतगढ़, परगवाल, छंब, मैरा मांदरिया, चौकी चौरा, सुंदरबनी, डूंगी और पुंछ में लोगों के अलावा भाजपा भी जन आकांक्षाओं को पूूरा करने के लिए मसौदा रिपोर्ट में संशोधन की अपील आयोग से कर चुकी है।

ऐसे ही कश्मीर में भी कई संगठनों ने आयोग से मुलाकात के दौरान आपत्तियां व सुझाव दिए हैं। इन सुझावों व आपत्तियों पर गौर करके ही आयोग अपनी अंतिम रिपोर्ट तैयार करेगा। आयोग को छह मई 2022 से पहले अपनी अंतिम रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय के सौंपनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें