फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोग ने उपायुक्तों को जिलों में नोडल अफसरों की तैनाती के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। परिसीमन आयोग ने जम्मू में वीरवार को संभाग के उपायुक्तों से बैठक कर उन्हें प्रत्येक जिले में नोडल अफसरों की तैनाती के निर्देश दिए। नोडल अफसर अतिरिक्त डीसी स्तर के अधिकारी होंगे। इनके माध्यम से जिलों के लोग परिसीमन के संबंध में अपनी मांग व सुझाव आयोग के समक्ष पहुंचा जाएंगे।
विज्ञापन

वर्चुअल माध्यम से आयोग की अध्यक्ष रंजना प्रकाश देसाई और मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र ने राज्य चुनाव आयुक्त केके शर्मा और मुख्य चुनाव अधिकारी हिरदेश कुमार सिंह की मौजूदगी में उपायुक्तों से बैठक की और उन्हें दिशा निर्देश जारी किए।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र ने उपायुक्तों से कहा कि परिसीमन की प्रक्रिया के तहत हर जिलों से सुझाव व मांगें आयोग तक पहुंच सकें, इसके लिए नोडल अफसर उपायुक्त कार्यालयों में रहेंगे और प्रतिदिन वह अपनी रिपोर्ट उपायुक्त को देंगे। उपायुक्त के माध्यम से यह रिपोर्ट मुख्य चुनाव अधिकारी के समक्ष पहुंचेगी और मुख्य चुनाव अधिकारी चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेजते रहेंगे। इसके अलावा आयोग ने उपायुक्तों से परिसीमन से जुड़ी अन्य प्रक्रियाओं के लिए सतर्क रहने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें