हिंदी पखवाड़े के तहत अदबी कुंज ने वीरवार को तालाब तिल्लो स्थित जी प्री किडजी स्कूल परिसर में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें साहित्य से जुड़े कई सारे लेखकों और कवियों ने शिरकत कर हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रीतपाल सिंह ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा है। इसे बढ़ावा देने के लिए हमें अपने साहित्य के जरिये अपना योगदान देना चाहिए।
इस मौके पर शाम तालिब ने उर्दू-हिंदी आपसी इश्तारक, ओम दलमोत्रा ने गरकब-ए-जिंदगी, अशोक कुमार ने हिंदी दिवस विचारधारा, एमएस कामरा ने तवी की पीड़ा और केएल दीवाना ने काम का सम्मान को पेश किया। इस मौके पर कवियों ने रियासत में आई बाढ़ पर कविताएं सुनाईं। कार्यक्रम में बनारस से आए लेखक एवं कवि डॉ. एसएम तैयब मुख्य अतिथि थे।