फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों आओ, नशे के खिलाफ जंग में जुट जाओ: सीएम

Tue, 04 Feb 2025 03:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख के एनसीसी कैडेट्स की दिल खोलकर प्रशंसा की। उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

उन्होंने गर्व से कहा कि आपकी उपलब्धि, आपका बेहतरीन प्रदर्शन सराहनीय है। साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों, आओ नशे के खिलाफ युद्ध में जुट जाओ। सोमवार को सीएम केंद्र शासित प्रदेश की 127 एनसीसी कैडेट्स के लिए आयोजित संवाद कार्यक्रम में मौजूद थे। कंवेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आपकी उपलब्धियां हमें हमारे स्कूल के दिनों की याद दिलाती हैं।
जम्मू के अखनूर की एकता कुमारी ने गणतंत्र दिवस परेड में बालिका टुकड़ी का नेतृत्व किया था। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एनसीसी दल की कमान संभालने वाली जम्मू-कश्मीर की कैडेट की असाधारण उपलब्धि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। दल का नेतृत्व करने वाली उनकी तस्वीरें दुनिया भर में गूंज उठीं, जो जम्मू-कश्मीर की अनुशासन और एकता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के 17 कैडेटों का नेतृत्व ही नहीं किया लड़कियों की पूरी राष्ट्रीय टुकड़ी की कमान संभाली। यह जो न केवल हमारे देश के सामने, बल्कि वैश्विक दर्शकों के सामने गर्व से मार्च कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस को केवल कर्तव्य पथ पर मौजूद लोग या भारत में टेलीविजन देखने वाले ही नहीं देखते हैं इसे दुनिया भर में प्रसारित किया जाता है। दुनिया ने देखा कि जम्मू-कश्मीर क्या पेश करता है।सीएम ने राष्ट्रीय मंच पर उनके समर्पण और भावना की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कैडेटों की सांस्कृतिक प्रस्तुति की भी सराहना की, जिसने देश भर की टीमों के बीच तीसरा पुरस्कार जीता।
उन्होंने कहा यह उपलब्धि आपकी कड़ी मेहनत और एकता के बारे में बहुत कुछ कहती है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें