फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी घुसपैठ के बाद नौगाम और उड़ी में सेना का काम्बिंग ऑपरेशन जारी

Wed, 21 Sep 2016 03:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
army - फोटो : file photo
विज्ञापन
कल उड़ी सेक्टर में हुई आतंकी घुसपैठ के दौरान 10 आतंकियों के मारे जाने के बाद से ही पूरे इलाके में सेना द्वारा चलाया जा रहा कांम्बिंग ऑपरेशन अब तक जारी है । इस बारे में जानकारी देते हुए सेना की 15वीं कोर के प्रवक्ता ने बताया कि कल हुई मुठभेड़ के बाद से ही उड़ी सेक्टर में सेना के जवानों द्वारा काम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है ।
विज्ञापन


इस ऑपरेशन के तहत घुसपैठ की जगह के आसपास के इलाकों में गहन तलाशी अभियान भी जारी है । प्रवक्ता ने कहा कि काम्बिंग ऑपरेशन के पूरा हो जाने के बाद इससे जुड़ी जानकारियों को सार्वजनिक किया जाएगा ।

गौरतलब है कि कल उड़ी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 10 आतंकियों को सेना के जवानों ने मार गिराया था । सेना की इस कार्रवाई के बाद से पूरे इलाके में सेना द्वारा काम्बिंग ऑपरेशन शुरू किया गया था । 
विज्ञापन
विज्ञापन

नौगाम मे भी जारी है आपरेशन

indian army - फोटो : FILE PHOTO
वहीं दूसरी ओर कल सेना को नौगाम इलाके में चार से पांच आतंकियों के छिपे होने के खबर मिली थी जिसके बाद सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था । इसी दौरान आतंकियों ने जवानों पर गोलाबारी शुरू कर दी। आतंकियों की गोली लगने से एक जवान शहीद हो गया था ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नौगाम में भी सेना का काम्बिंग ऑपरेशन जारी है। गौरतलब है कि रविवार को उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर में रविवार सुबह भारी मात्रा में हथियारों से लैस आतंकियों ने सेना के ब्रिगेड मुख्यालय पर हमला कर दिया था । इस हमले में सेना के 18 जवान शहीद हो गए, जबकि करीब 18 अन्य जवान घायल हुए थे ।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें