फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली की छुट्टी मनाकर लौटे छात्र ये खबर जरुर पढ़ें

Sun, 26 Oct 2014 07:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पूजा की छुट्टियों के चलते संभाग के सभी कालेज बंद थे। सोमवार से कालेज खुलने के साथ ही विद्यार्थी फाइनल परीक्षा के साथ कालेज में होने वाले एसेसमेंट परीक्षा की तैयारियों में जुट जाएंगे। पूजा की छुट्टियों के चलते कालेज में परीक्षा से जुड़ी तैयारियों में ब्रेक लगने के कारण विद्यार्थियों को अपने पाठ्यक्रम को समझने और याद करने में थोड़ी बहुत परेशानी आ रही थी।
विज्ञापन


इस वर्ष से स्नातक पहले वर्ष में शुरू हो रही सेमेस्टर परीक्षा के लिए विद्यार्थी कड़ी मेहनत कर रहे हैं, ताकि अच्छे अंक अर्जित कर सकें। शहर के  सभी कालेजों में स्नातक के पहले वर्ष के विद्यार्थियों को सेमेस्टर परीक्षा की तैयारी करवाने के लिए कालेज परिसर में रिवीजन टेस्ट आदि करवाए जा रहे हैं।

परेड कालेज में पहले वर्ष की छात्रा शुभांगी गुप्ता ने बताया कि कालेज खुलने के बाद ही एसेसमेंट परीक्षा शुरू हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि वह अपनी परीक्षा के लिए तैयारी कर रही हैं साथ ही कक्षाओं में होने वाले रिवीजन और क्लास टेस्ट में भी शामिल हो रही हैं।
विज्ञापन


कामर्स कालेज की बीकॉम फर्स्ट ईयर के साहिल सिंह और साइंस कालेज के बीएससी फर्स्ट ईयर के छात्र अभिनीत सिंह ने बताया कि कालेज खुलने के साथ अब फाइनल और एसेसमेंट परीक्षा की तैयारी का प्रेशर रहेगा। उन्होंने बताया कि पढ़ाई और परीक्षा से संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए वह प्रोफेसरों की मदद लेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें