फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: घाटी में ठंड से जमने लगा पानी, श्रीनगर में सीजन की सबसे सर्द रात

Tue, 04 Dec 2018 11:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
श्रीनगर में ठंड के चलते पेड़ों की शाखाएं बर्फ से जम गई... - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन
घाटी में पारा नया रिकार्ड बनाने की ओर है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बीती रात न्यूनतम माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ सीजन की सबसे सर्द रात बीती। श्रीनगर समेत अन्य हिस्सों में पानी जमने लगा है। इससे कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। 
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड से जनजीवन पर असर दिख रहा है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार आगामी 10 से 12 दिसंबर को कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। 

मंगलवार भी गिरते पारे से राहत नहीं मिल पाई। श्रीनगर में रात का पारा शून्य से लगातार नीचे जा रहा है। इससे कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 10.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। 
विज्ञापन


कारगिल में भी न्यूनतम माइनस 9.7 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ खून जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। जम्मू में मंगलवार को मौसम साफ रहा। यहां दिन का पारा 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। द्रास में न्यूनतम तापमान माइनस 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें