फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में सीजन की सबसे सर्द रात बीती

Wed, 16 Dec 2015 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में मौसम साफ रहने के बावजूद कड़ाके की सर्दी जारी है। लेह के बाद कारगिल माइनस 14.2 न्यूनतम तापमान के साथ सबसे सर्द रहा। लेह में भी शरीर जमा देने वाली ठंड के साथ पारा माइनस 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। कश्मीर घाटी के सभी स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है।
विज्ञापन


रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में माइनस 3.7 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस सीजन की सबसे सर्द रात बीती। बर्फबारी से श्रीनगर-कारगिल, बांडीपोरा-गुरेज और सिंथन-किश्तवाड़ मार्ग यातायात के लिए बंद पड़े हुए हैं।

जम्मू संभाग के पर्वतीय इलाके में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बनी में तापमान माइनस तीन तथा भद्रवाह में माइनस 1.9 डिग्री तक रहा। जम्मू में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन


मंडलायुक्त कश्मीर कार्यालय के अनुसार 434 किलोमीटर श्रीनगर-लेह मार्ग को आगामी 20 दिसंबर से यातायात के लिए बंद कर दिया जाएगा। सोनामर्ग गुमेरी (जोजिला पास) के पास भारी बर्फबारी से इस मार्ग को अप्रैल 2016 में खोला जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम के अनुसार बुधवार शाम पांच बजे फिसलन के चलते मुगल रोड पर यातायात बंद कर दिया गया। वीरवार मौसम साफ होने पर ही सुबह नौ बजे से शोपियां और चंडीमढ़ से वाहनों को छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


स्थान      न्यूनतम तापमान
कारगिल  माइनस 14.2
लेह       माइनस 13.8
गुलमर्ग     माइनस 10.0
पहलगाम   माइनस 7.3
कुपवाड़ा    माइनस 4.1
श्रीनगर      माइनस 3.7
काजीकुंड   माइनस 3.3
कोकरनाग  माइनस 2.8
भद्रवाह     माइनस 1.9
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें