फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में पारा लुढ़का, गुरुवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन

Thu, 15 Dec 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
कोहरे के बीच जाता वाहन। - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कोहरे के बीच जम्मू में रात के साथ दिन का पारा भी सामान्य से कई डिग्री नीचे चला गया है। यहां न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री के आसपास बना हुआ है। इस सीजन वीरवार को सबसे अधिक ठंड का अहसास हुआ। दिन का पारा सामान्य से तीन डिग्री लुढ़ककर 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


इस बीच माइनस (न्यूनतम) 11.9 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ लेह सबसे सर्द रहा। कारगिल भी माइनस 9.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ कड़ाके की ठंड से कांप रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में मौसम साफ रहेगा। 

जम्मू में रात के पारे में गिरावट जारी है। यहां बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में वीरवार दिनभर हलके बादल छाए रहे। शहर और आसपास के इलाकों को कोहरे ने अपने आगोश में ले लिया है। खासकर तड़के और रात में कोहरे का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम खुश्क रहने के बावजूद सर्दी और जोर पकड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे की ट्रेनों पर मार, यात्री बेहाल

घने कोहरे में स्कूल जातीं छात्राएं।  - फोटो : ब्यूरो
उत्तर भारत में घने कोहरे की ट्रेनों पर मार जारी है। जम्मू रेलवे स्टेशन पर वीरवार को देश के विभिन्न हिस्सों से सोलह ट्रेनें निर्धारित से देरी से पहुंचीं और चार ट्रेनें देरी से रवाना हुईं।

जम्मू रेलवे स्टेशन पर वीरवार को गुवाहाटी जम्मू तवी लोहित एक्सप्रेस सबसे ज्यादा बारह घंटे देरी से पहुंची। इसी तरह हिमगिरि दस घंटे, जम्मू तवी तीन घंटे, मालवा साढ़े चार घंटे, टाटा मूरी सात घंटे, नवयुग पांच घंटे, कानपुर जम्मू तवी साढ़े सात घंटे, हापा जम्मू तवी ढाई घंटे, कोलकाता जम्मू तवी सियालदह छह घंटे, जम्मू मेल साढे़ चार घंटे, झेलम चार घंटे, दिल्ली उधमपुर एसी साढ़े तीन घंटे, उत्तर संपर्क क्रांति तीन घंटे, भठिंडा जम्मू तवी ढाई घंटे, श्री गंगानगर जम्मू तवी सात घंटे, राजधानी ढाई और शालीमार सवा तीन घंटे देरी से पहुंची। सियालदह पौने तीन घंटे, जम्मू मेल तीन घंटे, उधमपुर साप्ताहिक आधा घंटा और जम्मू तवी श्री गंगानगर साढ़े चार घंटे देरी से रवाना हुईं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें