फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी, जम्मू से सीधी हेलीकाप्टर सेवा जल्द

Thu, 15 Dec 2016 08:33 PM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी - फोटो : FILE
विज्ञापन
वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू से सीधी हेलीकाप्टर सेवा जल्द शुरू होगी। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने इस महत्वाकांक्षी योजना पर काम शुरू कर दिया है। वर्तमान में कटड़ा से सांझी छत के लिए हेलीकाप्टर सेवा है।
विज्ञापन


सांझी छत से पवित्र गुफा तक यात्रियों को पैदल या घोड़े-पालकी से यात्रा करनी पड़ती है। वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अजीत कुमार साहू ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि हेलीकाप्टर सेवा को और समृद्ध बनाने के लिए पंछी स्थित हेलीपैड का नियमित उपयोग भी शुरू किया जाएगा। यह हेलीपैड तैयार है। फिलहाल इसका उपयोग वीआईपी मूवमेंट और सेना के लिए होता है।

वर्तमान में वैष्णो देवी की यात्रा के पीक सीजन में हेलीकाप्टर 200 बार उड़ानें भरते हैं। ये हेलीपैड दुनिया के सबसे अधिक व्यस्त हेलीपैड हैं। दुनिया के किसी भी देश के किसी भी हेलीपैड से प्रतिदिन इतनी उड़ानें नहीं भरी जाती हैं। 1993 में कटड़ा से सांझी छत के लिए हेलीकेप्टर सेवा को ट्रायल पर शुरू किया गया था। सन 2000 से इस सेवा को नियमित कर प्रतिदिन के लिए उपलब्ध कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैट्री कार सेवा को भी होगा विस्तार

vaishno devi - फोटो : File Photo
श्राइन बोर्ड के सीईओ अजीत साहू ने कहा कि सांझी छत से बैट्री कार की सेवा का भी विस्तार किया जा रहा है। वर्तमान में बीमार और जरूरतमंद लोगों के लिए 20 बैट्री कार उपलब्ध हैं।

इनकी मांग ज्यादा है और उपलब्धता कम है। इस कारण दिक्कतें होती हैं। लोगों की शिकायतें भी मिलती हैं। इसलिए श्राइन बोर्ड ने बैट्री कारों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह सेवा 2002 से शुरू हुई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें