फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लौटेगी ठंड, 25 फरवरी से भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने प्रदेश में 25 फरवरी से पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम बदलने का सिलसिला 22 फरवरी से ही शुरू हो जाएगा। 25 और 26 फरवरी को जमकर बारिश और बर्फबारी होगी।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र ने बर्फबारी और बारिश का दौर तेज होने के चलते जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे, मुगल रोड समेत कई सड़कों पर भूस्खलन व फिसलन के चलते यातायात प्रभावित होने की भी आशंका जाहिर की है। वहीं रविवार को जम्मू जिले में सुबह घना कोहरा छाया रहा। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ साथ धूप खिल गई और तापमान में भी बढ़ोतरी होने से गर्मी का एहसास रहा। प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम साफ बना रहा और सामान्य से ज्यादा तापमान दर्ज हुआ। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 18.6 पहुंच गया। पहलगाम में भी अधिकतम तापमान में लगातार उछाल दर्ज हुआ और 15.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में कश्मीर में कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जम्मू संभाग में भी कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें