फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में ठंड ने 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, कोहरे और खराब विजिबिलिटी से सभी फ्लाइट रद्द

Tue, 31 Dec 2019 02:48 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पर्वतीय इलाकों में भयंकर सर्दी - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

हड्डियां जमा देने वाली ठंड के बीच शीतकालीन राजधानी जम्मू में ठंड ने पिछले 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जम्मू में रविवार की बीती रात न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दशक बाद ऐसी ठंड पड़ी है। इससे पहले 31 दिसंबर 2007 को जम्मू में न्यूनतम तापमान 2.3 और 27 दिसंबर 2014 को 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जम्मू में आल टाइम न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस 28 दिसंबर 1998 को दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन


जम्मू में दिनभर कोहरे के साथ बादल छाए रहे। कोहरे और खराब विजिबिलिटी के कारण जम्मू एयरपोर्ट से सभी आने-जाने वाले करीब 32 फ्लाइट रद्द रहे। एयरपोर्ट के निदेशक पीएस बारू के अनुसार 200 से भी कम विजिबिलिटी से बाहर से आने वाले और जम्मू से जाने वाले सभी फ्लाइट संचालित नहीं हो पाए। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में भी न्यूनतम तापमान माइनस 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सीजन की अब तक की सर्द रात बीती है। 

कश्मीर के साथ जम्मू भी शीत लहर की चपेट में है। पिछले एक हफ्ते से अधिक समय से सुबह की शुरुआत घने कोहरे और बादलों के साथ हो रही है। कड़ाके की ठंड के बीच जनजीवन प्रभावित है। लोग अधिकतर समय घरों में रहकर व्यतीत कर रहे हैं। सुबह और रात के समय घने कोहरे के कारण वाहन सड़कों पर रेंगते हुए चल रहे हैं। जम्मू में बीती रात का जो न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया वह पिछली रात के मुकाबले 3.3 डिग्री गिर गया था। दिन के तापमान में भी गिरावट जारी है। यहां सोमवार को दिन का तापमान सामान्य से 8.5 डिग्री गिरकर 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


जम्मू में 31 दिसंबर 2013 में अधिकतम तापमान 8.6 और 28 दिसंबर 1998 को अधिकतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। वर्ष 1990 के दिसंबर में जम्मू में सबसे अधिक 222.5 मिलीमीटर बारिश हुई थी। दिसंबर 2014 में दिन का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जम्मू संभाग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ बनिहाल सबसे ठंडा रहा। भद्रवाह में न्यूनतम तापमान माइनस 0.9, बटोत में 0.3 और कटड़ा में 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह श्रीनगर के भी न्यूनतम तापमान में पिछली रात के मुकाबले 0.3 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। कश्मीर में डल झील के साथ अन्य कई जल स्थलों पर बर्फ की परत जम गई है। पर्वतीय इलाकों में नलों में पानी जम जाने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। 

स्थान           न्यूनतम तापमान (29 दिसंबर)   
लेह             माइनस 20.1
पहलगाम       माइनस 10.2
गुलमर्ग          माइनस 7.8
काजीगुंड       माइनस 9.3


जम्मू में न्यूनतम तापमान (दिसंबर)
वर्ष      दिन          तापमान 
2007    31 दिसंबर  2.3
2008    31            4.7
2009     30           4.4
2010     20           5.6
2011      23          4.2
2012      21          5.8
2013      30          3.2
2014      27          2.4
2015      26          3.4
2016      21          5.2
2017      17          5.1
2018       28         2.6
2019        29        2.4 

आज से बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार 
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार से जम्मू और कश्मीर में मौसम बदल जाएगा। इसमें जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। नए साल पर भी 1-2 जनवरी को जम्मू और कश्मीर के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी होगी। इसका असर लद्दाख में भी दिखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें