फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: नक्सलियों के चंगुल से छूटा कोबरा कमांडो पहुंचा जम्मू, खुशी से हर आंख हुई नम

Fri, 16 Apr 2021 10:34 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
कमांडो राकेश्वर सिंह मनहास जम्मू पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
नक्सलियों के चंगुल से छूटे कोबरा कमांडो राकेश्वर सिंह मन्हास शुक्रवार को जम्मू पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत की जोरदार तैयारियां की गई थी। ढोल-नगाड़े के साथ स्वागत कर उन्हें बरनाई स्थित आवास तक ले जाया गया। उनके साथ रिहाई में अहम भूमिका निभाने वाले दस में से छह सदस्य भी मौजूद रहे। वहीं जम्मू स्थित कांगरा फोर्ट में भी राकेश्वर के लौटने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 5
कमांडो राकेश्वर सिंह मनहास जम्मू पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
राकेश्वर की मां, पत्नी व बच्ची भी एयरपोर्ट पर उन्हें लेने के लिए पहुंची थी। राकेश्वर को ठीक देखकर हर किसी की आंखें खुशी से नम दिखी। तिलक लगाकर और हार पहनाकर राकेश्वर का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
कमांडो राकेश्वर सिंह मनहास जम्मू पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
कोबरा कमांडो राकेश्वर के परिवार के सभी सदस्य गुरुवार को दिनभर पूजा-अर्चना में जुटे रहे। सभी ने उनके सकुशल घर वापसी की कामना की। कोबरा कमांडो के घर पहुंचने से पहले ही गांव में उत्साह का माहौल है। रिश्तेदार वीरवार की शाम से ही पहुंचना शुरू हो गए।

4 of 5
कमांडो राकेश्वर सिंह मनहास जम्मू पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
परिवार का हर सदस्य और गांव वाले स्वागत की तैयारी में हैं। एयरपोर्ट पर परिवार वालों, गांव वालों, रिश्तेदारों के साथ ही सीआरपीएफ के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। एयरपोर्ट से उन्हें बरनाई में स्थित एक रिजॉर्ट में ले जाया जाएगा, जहां स्वागत कार्यक्रम रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोबरा जवान राकेश्वर सिंह मन्हास - फोटो : ANI
मां बोलीं-बेटे को सामने देख आंखों को मिली ठंडक
मां कुंती देवी ने कहा कि जैसे-जैसे बेटे के घर आने का समय नजदीक आता जा रहा था वैस-वैसे उन्हें एक घंटा भी एक दिन के बराबर लग रहा है। आज बेटे को अपने सामने देखकर आंखों को ठंडक पहुंच गई है। पत्नी मीनू मन्हास तथा बेटी सारघ्वी भी खुश है।

यह भी पढ़ें- 100 साल से अधिक पुराना है जम्मू का यह नाग देवता मंदिर, तालाब में नहाने से मिलती है कई रोगों से मुक्ति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें