फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: चार साल की बच्ची की प्रतिभा ने सेना को बनाया मुरीद, एक पल में बदल गई जिंदगी

Fri, 16 Apr 2021 02:05 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
बोनियार निवासी चार साल की बच्ची - फोटो : अमर उजाला
आतंकवाद के खात्मे के साथ ही भारतीय सेना कश्मीर की आवाम की मदद के लिए सदैव तैयार रहती है। सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले और सुविधाओं से वंचित बुजुर्गों, बच्चों एवं युवाओं के लिए समय-समय पर कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना होता है। भारतीय सेना बुनियादी ढांचा विकास, रोजगार के अवसर, सामाजिक उत्थान और बच्चों की शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहती है। ऐसी ही एक अनूठी पहल के तहत पीर पंजाल ब्रिगेड के तत्वावधान में कोराली (बारामुला) के सीमावर्ती गांव की एक प्रतिभाशाली बच्ची को गोद लिया है।

 
विज्ञापन

2 of 5
बोनियार निवासी चार साल की बच्ची - फोटो : अमर उजाला
बोनियार इलाके में बच्ची(सानिया इकबाल) को विलक्षण गुण-संपन्न कहा जाता है। जिसकी उम्र महज चार साल है। बच्ची की प्रतिभा बटालियन द्वारा चलाई जा रही एक कोचिंग सेंटर में देखी गई। बच्ची ने अपनी प्रतिभा से सेना को मुरीद बना लिया।
विज्ञापन

3 of 5
बोनियार निवासी चार साल की बच्ची - फोटो : अमर उजाला
लेकिन खराब आर्थिक स्थिति के कारण उसके माता-पिता उसकी पढ़ाई कराने में असमर्थ थे। इसकी जानकारी मिलते ही सेना ने पहल की और आर्मी गुडविल स्कूल में प्रवेश दिलाया। साथ ही भविष्य में हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

4 of 5
बोनियार निवासी चार साल की बच्ची - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों ने इस नेक काम के लिए सेना का आभार व्यक्त किया। बता दें कि इन दूरस्थ स्थानों में महिला सशक्तीकरण और बालिकाओं की शिक्षा सेना की प्राथमिकता है। क्योंकि इन इलाकों में अवसर सीमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बोनियार निवासी चार साल की बच्ची - फोटो : अमर उजाला
ये सीमित अवसर किसी होनहार की प्रगति में बाधा न बनें, इसके लिए सेना सदैव सजग रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें