जम्मू। हाईकोर्ट के एक और जज रिटायर होने जा रहे हैं। ऐसे में हाईकोर्ट ने अलग-अलग कमेटियों का पुनर्गठन किया है। बुधवार को चीफ जस्टिस गीता मित्तल ने इसका आदेश दिया।
नई गठित कमेटियों में प्रशासनिक कमेटी में चीफ जस्टिस, जस्टिस अली मोहम्मद मागरे, जस्टिस राजेश बिंदल, वित्तीय कमेटी जस्टिस राजेश बिंदल और अली मोहम्मद मागरे, बिल्डिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कमेटी में जस्टिस राजेश बिंदल, अली मोहम्मद मागरे, ताछी रबस्टन, संजीव कुमार, सूचना तकनीकी कमेटी में राजेश बिंदल, अली मोहम्मद मागरे, ताछी रबस्टन, स्टेट कोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम में राजेश बिंदल, धीरज ठाकुर, अली मोहम्मद मागरे, रूल्स कमेटी में अली मोहम्मद मागरे, राजेश बिंदल, संजीव कुमार, चीफ जस्टिस कांफ्रेंस में पास होने वाले आदेशों को प्रभावी ढंग से लागू करने का कामकाज देखने के लिए राजेश बिंदल, अली मोहम्मद मागरे, धीरज सिंह ठाकुर, ट्रेनिंग प्रोग्राम कमेटी में धीरज ठाकुर, ताछी रबस्टन, संजीव कुमार, अली मोहम्मद मागरे, ट्रांसफरों की समीक्षा करने वाली कमेटी में अली मोहम्मद मागरे, संजीव कुमार, धीरज ठाकुर, ताछी रबस्टन, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट अली मोहम्मद मागरे, धीरज ठाकुर, संजीव कुमार। इसके अलावा एक्रीडेशन कमेटी, विजिलेंस कमेटी, सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के लंबित मामलों की जांच करने वाली कमेटी, अधिकारियों की प्रमोशन करने की समीक्षा, अनुशासन कमेटी, कश्मीर संभाग के जिला कोर्ट के लिए ढांचा स्थापित करने वाली कमेटी, प्रोटोकाल कमेटी, लीगल सर्विस कमेटी, आरटीआई कमेटी, लाइब्रेरी कमेटी और शारीरिक शोषण कमेटी का भी पुनर्गठन किया गया है। जिनमें जजों और न्यायिक अधिकारियों को शामिल किया गया है।