सुंदरबनी। सुंदरबनी के साथ लगते खौड़ ब्लाक के मल्ला चौकी पर तैनात एसपीओ की दिल का दौरा पड़ने से मौके पर ही मौत हो गई । पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपीओ मंजीत कुमार पुत्र कैलाश कुमार निवासी मल्ला बुधवार सुबह ड्यूटी पर गया था। उसी दौरान उसे दिल का दौरा पड़ गया। उसे उपजिला अस्पताल सुंदरबनी पहुंचाया जहां डाक्टरों नें उसे मृृत घोषित कर दिया ।