फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ बजे के बाद खुलेंगे कोचिंग सेंटर

Sun, 04 Jan 2015 12:53 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर में कई हफ्तों से लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड ने सबका जीना दुश्वार कर रखा है। भीषण ठंड में छात्रों की परेशानियों को देखते हुए प्रशासन ने सुबह नौ बजे के बाद कोचिंग सेंटरों को खोलने का आदेश दिया है। कश्मीर के पररेपुरा इलाके में सुबह कड़ाके की ठंड के बावजूद काफी संख्या में छात्र-छात्राएं ट्यूशन पढ़ने के लिए आते हैं।
विज्ञापन


इन सेंटरों का समय सुबह छह बजे से शुरू हो जाता है। घाटी में पड़ रही भीषण ठंड में इतनी सुबह निकलने से छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। छात्र आरिफ बेग  के अनुसार, वह सुबह 6 बजे से पहले ही अपने घर से निकलते हैं। उनकी पहली क्लास छह बजे शुरू होती है।

जिस समय वह घर से निकलते हैं, उस समय कड़ाके की ठंड होती है और आम इंसान घर से निकलने की सोचता भी नहीं। छात्रा मिस्बा के अनुसार, ट्यूशन सेंटरों में गर्मी के पर्याप्त साधन नहीं  होने से उनकी मुश्किलें और बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन


प्राइवेट ट्यूशन सेंटर एसोसिएशन के अध्यक्ष जी एन वार के अनुसार, उनकी ओर से सभी सेंटर चलाने वालों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि पढ़ाई के दौरान गर्मी का प्रबंध करें।

उनके अनुसार भीषण ठंड को ध्यान में रखते हुए उनकी अध्यक्षता में प्राइवेट ट्यूशन सेंटर एसोसिएशन के एक दल की बैठक शनिवार को जिला आयुक्त के साथ हुई, जिसमें प्रशासन द्वारा उन्हें निर्देश दिए गए कि सुबह नौ बजे से पहले कोई भी सेंटर नहीं खुलेगा।
विज्ञापन


वार के अनुसार प्रशासन के इस फैसले का पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा। जो नहीं करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें