फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी फैसलों पर अमल की रफ्तार से सीएम नाखुश

Tue, 23 Aug 2016 09:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सीएम महबूबा मुफ्ती के साथ डिप्टी सीएम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सरकारी फैसलों पर अमल में तेजी लाने पर जोर दिया है। जम्मू में विकास परियोजनाओं की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन की गति पर असंतोष व्यक्त करते हुए सरकारी मशीनरी को कामकाज मे तेजी लानी होगी। जिस तेजी से फैसले लिए जाते हैं अमल में भी वही तेजी नजर आनी चाहिए।
विज्ञापन


सभी को मिलकर विकास के लिए निर्धारित लक्ष्य को पूरा करना होगा। महबूबा ने कहा स्टेट प्लान और केंद्रीय योजनाओं पर पारदर्शी अमल ही सभी का लक्ष्य होना चाहिए। सरकार गुड गवर्नेंस और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन को प्राथमिकता मानती है। इससे पूर्व बैठक में जम्मू संभाग की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के अलावा महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की मालुमात हासिल की।

सीएम और डिप्टी सीएम निर्मल सिंह की मौजूदगी में विभिन्न विभागों के आला अफसरों ने संबंधित विकास परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी।

समीक्षा बैठक के दौरान चर्चा का केंद्र रही परियोजनाओं में एयरपोर्ट विस्तारीकरण, मल्टी टायर पार्किंग एंड कॉमर्शियल कांप्लेक्स, तवी रिवर फ्रंट, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, विधान सभा कांप्लेक्स की नई इमारत, जम्मू रोपवे प्रोजेक्ट, रिंग रोड प्रोजेक्ट, अमृत योजना और राजोरी, कठुआ और डोडा में मेडिकल कालेज परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने सभी विभाग से कहा कि वे समन्वय स्थापित कर समय से प्रोजेक्ट पूरे करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें