फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर बनेगा फिल्म हब: बंगलूरू में फिल्म निर्माताओं से मिले सीएम उमर, जम्मू-कश्मीर आने का दिया न्योता

Sun, 26 Apr 2026 10:54 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बंगलूरू में फिल्म निर्माताओं से मुलाकात कर उन्हें जम्मू-कश्मीर में शूटिंग के लिए आमंत्रित किया और हर संभव सरकारी सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि नीतिगत सुधारों से शूटिंग प्रक्रिया आसान बनाई गई है और प्रदेश को फिल्म शूटिंग व पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने फिल्म जगत से जुड़े दिग्गजों को जम्मू-कश्मीर आने का न्योता दिया है। उन्होंने आग्रह किया आप जम्मू-कश्मीर में आकर फिल्मों की शूटिंग करें, प्रदेश सरकार हर संभव सहायता करेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शनिवार को बंगलूरू में थे। वहां उन्होंने फिल्म निर्माताओं और प्रोडक्शन हाउस के प्रतिनिधियों के साथ लंबी बैठक की। इस दौरान जम्मू-कश्मीर में फिल्मों के निर्माण और सहयोग के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू-कश्मीर में फिल्म निर्माण से जुड़ी संभावनाओं और नए प्रोजेक्ट्स को लेकर रुचि दिखाई है।

उमर ने कहा कि सरकार प्रदेश में फिल्म शूटिंग को आसान और अधिक सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए कई नीतिगत सुधार किए गए हैं। फिल्म शूटिंग की अनुमति प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। लॉजिस्टिक सहायता दी जाएगी और विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं से सहयोग दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि जम्मू-कश्मीर फिल्मों की शूटिंग के लिए बेहतरीन स्थल है। उमर ने कहा कि सरकार का लक्ष्य जम्मू-कश्मीर को फिल्म शूटिंग और पर्यटन दोनों के लिए प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करना है। कहा, अमरनाथ यात्रा के बाद प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव होगा।
विज्ञापन


‘आप’ छोड़ने वाले सांसद खुद पंचायत चुनाव भी नहीं जीत पाएंगे
आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्यों के भाजपा में शामिल होने पर मुख्यमंत्री उमर ने कहा कि इनमें से कोई भी अपने दम पर पंचायत चुनाव भी जीतने का माद्दा नहीं रखता है। सभी राज्यसभा के सदस्य हैं। इतना जरूर है कि इनके जाने से आप को कुछ नुकसान होगा लेकिन पार्टी फिर मजबूती के साथ खड़ी होगी। भाजपा को जमीनी स्तर पर 10 वोट का भी फायदा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी (नेकां) के साथ भी ऐसा कई बार हो चुका है। 1984 में विधायकों की खरीद-फरोख्त कर मेरे पिता डॉ. फारूक अब्दुल्ला की सरकार इसी तरह गिराई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें