फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गोल्फ कार्निवल से देश भर के पर्यटकों को खींचने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गोल्फ के जरिये पर्यटन विभाग पर्यटकों को लुभाने की कोशिश कर रहा है। जम्मू तवी गोल्फ कोर्स में गोल्फरों की नई फौज तैयार की जा रही है। श्रीनगर में भी पर्यटकों को खींचने की कवायद हो रही है। पर्यटन विभाग श्रीनगर में 9-10 मई को दो दिवसीय गोल्फ कार्निवल कराएगा।
विज्ञापन

रॉयल स्प्रिंग गोल्फ कोर्स में होने वाले इस कार्निवल में देश भर से गोल्फरों के शामिल होने की संभावना है। पर्यटन विभाग इससे पूर्व जम्मू के सिधरा स्थित तवी गोल्फ कोर्स में बीते जनवरी माह में सीनियर सिटीजंस के लिए एक टूर्नामेंट का आयोजन करा चुका है। उसमें करीब चालीस नामी गोल्फर्स ने हिस्सा लिया था।
इससे पहले नए साल पर पर्यटन विभाग की ओर से यहां गोल्फर्स के लिए एक डे-आउट का आयोजन किया गया था। उससे भी पहले दिवाली कप हुआ था, जिसमें प्रदेश और यहां से बाहर के गोल्फर्स ने शिरकत की थी। तवी गोल्फ कोर्स को करीब पंद्रह साल हो चुके हैं।
विज्ञापन

18 होल के इस गोल्फ कोर्स को कर्नल केडी बग्गा ने डिजाइन किया था, जिसे वर्ष 2011 में शुरू किया गया था। महिलाओं और नए गोल्फर्स को आगे लाने के लिए भी लगातार यहां टूर्नामेंट हो रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें