फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JK: सिंधु दर्शन यात्रा पर भाजपा-पीडी़पी में टकराव

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत की गठबंधन सरकार में सहयोगी दलों पीडीपी और भाजपा में वैचारिक मतभेदों का अंत नहीं हो पा रहा है। सिंधु दर्शन यात्रा पर भाजपा के मंत्रियों, जिसमें उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह और लद्दाख मामलों के मंत्री शेरिंग दोरजे ने मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद से मिलकर इस साल सरकारी सिंधु दर्शन यात्रा को 23, 24 और 25 जून को करवाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने भाजपा मंत्रियों के प्रस्ताव को न करते हुए कहा कि सरकारी स्तर पर लेह स्वायत्त काउंसिल की ओर से 12, 13 और 14 जून को ही सिंधु महोत्सव मनेगा और इसमें वह हस्तक्षेप नहीं करेंगे।

उच्च पदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से इस साल 23, 24 और 25 जून को बड़े स्तर पर सिंधु दर्शन यात्रा निकाली जा रही है। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से लोगों के अलावा केंद्रीय मंत्री भी पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा को सरकारी स्तर पर मनाया जाए

इस यात्रा को सरकारी स्तर पर मनाया जाए, इसके लिए उपमुख्यमंत्री और लद्दाख मामलों के मंत्री ने मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखा, लेकिन मुख्यमंत्री ने भाजपा मंत्रियों को किसी भी तरह के हस्तक्षेप से मना कर दिया।

मुख्यमंत्री के भाजपा मंत्रियों के प्रस्ताव को न के बाद इस साल में यह साफ हो गया कि लेह में दो बार सिंधु दर्शन यात्रा होगी। पहला कार्यक्रम सरकारी स्तर पर 12,13 और 14 जून को रहेगा और दूसरा कार्यक्रम आरएसएस का 23, 24, 25 जून को होगा।

आरएसएस नेता एवं सिंधु दर्शन यात्रा समिति के प्रदेश महामंत्री अभय परगाल का कहना है कि आरएसएस, भाजपा की ओर से संयुक्त रूप से सिंधु दर्शन यात्रा समिति के झंडे तले सिंधु दर्शन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

देश के विभिन्न हिस्सों से लोग 18 जून को जम्मू पहुंचेंगे। 19 जून को सिंधु दर्शन यात्रा जम्मू से शुरू होगी। 23, 24 और 25 जून को लेह में सिंधु दर्शन महोत्सव होगा और 29 को श्रद्धालु यात्रा में हिस्सा लेकर जम्मू वापस लौटेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें