फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए राज्यपाल से मिले मुफ्ती

Sat, 12 Dec 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने राज्यपाल एनएन वोहरा से मिलकर निकाय तथा पंचायत चुनाव पर बात की। उन्होंने लंबे समय से लंबित शहरी तथा ग्रामीण निकायों के चुनाव के लिए समय सीमा की जानकारी दी।
विज्ञापन


सीईओ के साथ पिछले दिनों हुई बैठक में मार्च महीने में निकाय तथा अप्रैल में पंचायत चुनाव करने पर बात हुई थी। माना जा रहा है कि उन्होंने चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में राज्यपाल को अवगत कराया।

शनिवार को राजभवन में लगभग डेढ़ घंटे तक दोनों के बीच हुई बातचीत के बाद सियासी हलकों में सरगर्मी तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि सरकार चुनाव के संबंध में जल्द ही कोई फैसला ले सकती है।
विज्ञापन


राज्यपाल से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के तीनों खित्तों के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। रियासत के विकास तथा समृद्धि के लिए सड़कों का जाल बिछाने के सरकार के प्रयासों के बारे में बताया।
विज्ञापन


इस संबंध में राज्य के सभी भागों में सड़कों के निर्माण तथा राजमार्गों का विस्तार कर बेहतर कनेक्टिविटी के बारे में जानकारी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें