फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम बन रहा ऑल-सीजन डेस्टिनेशन: मुफ्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने वीरवार को पहलगाम क्लब का उद्घाटन किया। क्लब 24 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है। मुख्यमंत्री ने समय सीमा के भीतर पहलगाम क्लब को पूरा करने पर पर्यटन विभाग की सराहना की।
विज्ञापन


क्लब-सह-इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने परिसर का निरीक्षण किया और आडिटोरियम, स्पा, स्विमिंग पूल, जिम और लक्जरी सूट्स आदि को देखा। उन्होंने कहा कि पहलगाम ऑल-सीजन डेस्टिनेशन बनता जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निकट भविष्य में पहलगाम के प्राकृतिक नजारे पर्यटकों और फिल्म निर्माताओं को लुभाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पहले ही पर्यटन से संबंधित प्रस्तावों की मंजूरी में तेजी लाने के लिए सचिव पर्यटन की अध्यक्षता में ‘सिंगल विंडो मैकेनिज्म’ को स्थापित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

वर्ष 2005 में आग से हो गया था नष्ट

एक आदर्श विंटर डेस्टिनेशन के रूप में पहलगाम को बढ़ावा देने के लिए अपनी योजना का अनावरण करते हुए मुफ्ती ने कहा कि गुलमर्ग की तर्ज पर यहां भी केबल कार की संभावनाओं का पता लगाया जाएगा। आइस स्केटिंग, रोलर स्केटिंग और स्कीइंग जैसे पर्यटन से संबंधित गतिविधियों में विविधता लाने पर विचार किया जाएगा।

मुफ्ती ने फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा, डा. यू कौल, राकेश माथुर, प्रसिद्ध स्तंभकार नीरजा चौधरी, सबा नकवी और टूरिज्म मैग्नेट राजन जेटली का स्वागत किया, जो पहलगाम क्लब के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। इस मौके पर बेगम मुफ्ती मोहम्मद सईद, राज्य के हज और औकाफ मंत्री एआर वीरी, पीडब्ल्यूडी मंत्री अल्ताफ बुखारी, परिवहन मंत्री एजी कोहली आदि मौजूद रहे।

लिद्दर दरिया के किनारे स्थित पहलगाम क्लब 1960 के दशक में तत्कालीन प्रधानमंत्री बख्शी गुलाम मोहम्मद के दौर में स्थापित किया गया था। लेकिन, वर्ष 2005 में क्लब में आग लगने से यह पूरी तरह नष्ट हो गया था। पीडीपी-भाजपा गठबंधन द्वारा सत्ता संभालने के बाद से ही पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने इसका काम जल्द पूरा करवाया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें