फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: क्लस्टर विवि में तीन नए पीजी कोर्स शुरू, 10 तक दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। क्लस्टर यूनिवर्सिटी ने तीन नए पीजी कोर्स शुरू किए हैं। शैक्षणिक सत्र से एमएससी कंप्यूटर साइंस, एमए संस्कृत और एमए पॉलिटिकल साइंस में एक वर्षीय पीजी पाठ्यक्रम होंगे। साथ ही पीजी और इंटीग्रेटेड कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 जून कर दी गई है।
विज्ञापन

अधिसूचना के अनुसार नए कोर्स शुरू होने से उन विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा जो यूजी के बाद इन विषयों में आगे पढ़ाई करना चाहते हैं। हालांकि इन कोर्सों के लिए उच्च शिक्षा विभाग की मंजूरी और कम से कम 10 विद्यार्थियों का दाखिला जरूरी होगा। कई और पीजी पाठ्यक्रमों में भी दाखिले होंगे। भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, जूलॉजी, बॉटनी, जियोलॉजी, भूगोल और भाषाविज्ञान के पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कार्यक्रम में भी प्रवेश दिए जाएंगे। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यूजी में कम से कम 50 प्रतिशत अंक और एससी-एसटी वर्ग के लिए 45 प्रतिशत अंक जरूरी होंगे। इंटीग्रेटेड कार्यक्रम में दाखिले के लिए 12वीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक (एससी-एसटी के लिए 45 प्रतिशत) निर्धारित किए गए हैं।



सीयूईटी स्कोर को मिलेगी प्राथमिकता

विवि ने स्पष्ट किया है कि दाखिले में सबसे पहले सीयूईटी-पीजी स्कोर को प्राथमिकता दी जाएगी। संबंधित विषय के सीयूईटी-पीजी पेपर में न्यूनतम 40 अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों पर पहले विचार होगा। सीटें खाली रहने पर सीएलयूजेट-2026 के आधार पर दाखिले किए जाएंगे। दो वर्षीय पीजी कोर्स में चयन 70 प्रतिशत शैक्षणिक प्रदर्शन और 30 प्रतिशत सीएलयूजेट स्कोर के आधार पर होगा। एक वर्षीय पीजी कोर्स में शैक्षणिक रिकॉर्ड और सीएलयूजेट स्कोर को बराबर महत्व दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें