फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन-डोडा में फटे बादल, कई मकान क्षतिग्रस्त

Mon, 27 Jul 2015 11:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में बादल फटने का सिलसिला जारी है। रविवार तड़के रामबन जिले के हाला धनद्राठ और डोडा जिले के बैरडू इलाके में बादल फटने से भारी तबाही मची। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल समेत कई घरों को भारी नुकसान हुआ है। डोडा-भद्रवाह मार्ग पर बैरडू गांव में सड़क किनारे खड़े दो वाहन नीरू नदी में बह गए।
विज्ञापन


जम्मू-डोडा और जम्मू-किश्तवाड़ हाईवे पस्सियां गिरने के कारण कुछ घंटे के लिए बंद रहे। इसके साथ ही राजोरी तथा कठुआ में भी भारी बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है। डोडा-भागवा मार्ग पर चापनाड़ी के पास पस्सियां गिरने का सिलसिला जारी है। राजोरी में बारिश से तीन दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं।

कठुुआ जिले के बनी-बसोहली, बनी-भद्रवाह और बनी-ढग्गर मार्ग पर कई जगहों पर पस्सियां गिरने से यातायात बाधित रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जम्मू और श्रीनगर में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


जम्मू में अधिकतम तापमान 33.3 और न्यूनतम 24.3 डिग्री और श्रीनगर में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्र्री सेल्सियस रहा। लेह में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें