फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: कुपवाड़ा में बादल फटा, एक महिला की मौत, घरों, पुलों और फसलों को भारी नुकसान

Thu, 18 Jul 2019 10:16 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के लोलाब इलाके में गुरुवार को बादल फट गया। इससे आई बाढ़ के चलते एक महिला की मौत हो गई और इलाके के कई घरों, पुलों और फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार तड़के करीब साढ़े चार बजे लोलाब इलाके के बेरा रुड़ी, खोरडी, बट गगल और सुरगाम में अचानक बाढ़ आ गई। सभी नींद में अचानक इतना पानी देखकर अफरातफरी मच गई। इस दौरान एक महिला तेज बहाव में बह गई। बाद में उसकी लाश बरामद हुई। 

मृतका की शिनाख्त शफीका बानो (35) के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि जिले के कंटपुरा, पुतशाही और डूनीवारी इलाकों में बादल फटने के कारण बाढ़ आई।  बाढ़ के चलते खड़ी फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। साथ कि कुछ रिहायशी मकानों को भी इससे नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार पानी के तेज बहाव में शिमरियाल गांव में एक पुल भी बह गया, जिससे गांव वालों का संपर्क कट कर रह गया। इतना ही नहीं लोगों को यह भी अंदेशा है कि इस बाढ़ में कई मवेशी भी बहे होंगे, हालांकि अभी उसका कोई आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है। 

जिला प्रशासन की टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंची और नुकसान का आंकलन कर रही है। एक अधिकारी के मुताबिक नुकसान की भरपाई का प्रयास किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें