फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के कुद में बादल फटा, तीन बच्चे बहे

Thu, 12 May 2016 09:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चिनैनी
विज्ञापन
बचाव कार्य जारी - फोटो : ANI
विज्ञापन
क्षेत्र के मादा नाले और कुद नाले इलाके में वीरवार को बादल फटने से भारी तबाही मची। क्षेत्र के नालों और तवी नदी में बाढ़ आ गई। लढवाल इलाके के नाले में तेज बहाव के चलते दो छात्रा समेत तीन स्कूली बच्चे बह गए। इनमें से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं। एक छात्रा की तलाश जारी है।
विज्ञापन


पचौत में एक दोमंजिला मकान जमींदोज हो गया। कुद बाजार की कई दुकानों में पानी घुस जाने से नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र में तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि भी हुई। इसके चलते कई जगह भूस्खलन की वजह से जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद हो गया। जगह-जगह सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार बटोत इलाके में 72.6 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। 

वीरवार की दोपहर कुद में बादल फटा। चिनैनी क्षेत्र में जोरदार तरीके से बिजली कड़की और तेज बारिश शुरू हो गई। इससे कुछ ही देर में नदी-नालों में उफान आ गया। कुद बाजार में कई फुट पानी लग गया। मादा नाले में पानी का बहाव इतना तेज था कि घंटों लोग दो सौ मीटर दूर खड़े रहे। कुद नाले में भी पानी काफी बढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

​स्कूल के सभी स्टाफ सस्पेंड

बादल फटने से भारी नुकसान - फोटो : Amar Ujala
चिनैनी सुद्धमहादेव को जोड़ने वाले पुल को बाढ़ का पानी छू रहा था। तवी नदी भी उफान पर थी। तेज बहाव के चलते पंचायत पचौत में एक दो मंजिला इमारत बह गई। हालांकि, मकान में मौजूद सभी लोग बच गए हैं। वहीं कुद में एक दुकान को नाले के निकट होने के कारण काफी नुकसान पहुंचा है।

​यहीं कुछ मकानों और कई दुकानों में पानी घुस जाने से भी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा कुछ मिठाई की दुकान के वर्कशाप में भी पानी घुसने से भारी नुकसान की सूचना है। हाईवे के साथ एक होटल के अंदर भी पानी घुस गया। होटल के स्टाफ ने छत पर चढ़ कर अपनी जान बचाई।

भारी बारिश के दौरान स्कूल की छुट्टी को लापरवाही मानते हुए स्कूल के सभी सात शिक्षकों को मुख्य शिक्षा अधिकारी मो. शीरफ चौहान ने निलंबित कर दिया है। सीईओ का कहना है कि भारी बारिश के दौरान स्कूल की छुट्टी नहीं की जानी चाहिए थी। यदि इस संबंध में थोड़ा भी ध्यान दिया गया होता तो घटना को रोका जा सकता था। इस मामले जांच के लिए एक कमेटी भी गठित की गई।

जम्मू-श्रीनगर हाइवे, भद्रवाह-डोडा और मुगल रोड बंद
भूस्खलन और भारी बारिश से फिसलन की वजह से जम्मू-श्रीनगर हाइवे दोनों तरफ से यातायात के लिए वीरवार दोपहर से बंद हो गया। जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर नाशरी समेत अन्य कई जगहों पर भूस्खलन व भद्रवाह-डोडा रोड पर बग्गर में भूस्खलन से भद्रवाह- डोडा रोड बंद हो गया है। इसके अलावा मानसर मोढ़ पर भूस्खलन से मुगल रोड भी बंद हो गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें