फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम साफ होने के बाद मिली लोगों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले में सोमवार को मौसम साफ होने से दो दिन से बारिश से परेशान लोगों को काफी राहत मिली है। जहां लोगों ने दिनभर धूप का लुत्फ उठाया वहीं, दो दिन से रुके दैनिक कार्यों को निपटाया। हालांकि शाम को फिर बादल छाने और बर्फीली हवाएं चलने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया, जिससे लोग जल्द ही घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार रात से जारी बारिश के सोमवार सुबह थमने और मौसम साफ होने से लोगों को काफी राहत मिली है। काफी संख्या में लोगों ने बाजारों का रुख किया और दैनिक कार्यों को निपटाया। मौसम साफ होने के बाद बाजारों में काफी रौनक देखने को मिली, जिससे दुकानदारों ने राहत की सांस ली। लोगों ने धूप का भी काफी लुत्फ उठाया। मगर शाम को फिर बादल छाने और बर्फीली हवाएं चलने से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें