फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन कस्बे में 24 घंटे से बिजली नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। बारिश बर्फबारी के चलते रामबन इलाके में बिजली ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है। इस कारण कस्बे में 24 घंटे से बिजली गुल है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम छह बजे बंद हुई बिजली सोमवार रात सवा आठ बजे तक भी बहाल नहीं हो पाई है। हालांकि सोमवार दोपहर से ही विभागीय कर्मी ढांचे की मरम्मत में लगे रहे, लकिन सुविधा तकनीकी खराबी के कारण बहाल नहीं हो सकी। गूूल रामसू, बनिहाल और बटोत में भी बिजली ठप है, जिस कारण ठंड में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, जिले के संपर्क मार्ग खड़ी, महु, चंबलवास मील, उखड़ाल, पोगल, संगलदान, टठारका सहित पावर हाउस रोड यातायात के लिए बंद है। बनिहाल, बटोत, गूल इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें