मौसम बिगड़ने के बाद चिनैनी में जारी बारिश। संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। मौसम का मिजाज एक बार बदल गया है। बुधवार सुबह से ही बादल छाए रहे और दोपहर बाद तेज बारिश व ओलावृष्टि शुरू हो गई। इसके साथ ही ऊंचे पर्वतीय चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है। इससे फिर बर्फीली हवाएं चलने से क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है।
ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव और गर्म कपड़ाें का सराहा लेना पड़ रहा है। बाजारों की रौनक गायब हो गई और शाम ढलते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। पटनीटाप व नत्थाटाप में बारिश और नत्थाटाप में बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं, वहां पहुंचे सैलानियों ने ताजा बर्फ का खूब लुत्फ उठाया है।