फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं का ज्ञापन केंद्र सरकार को प्रेषित

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जम्मू-कश्मीर किसान तहरीक जिला कमेटी के सदस्यों ने डीसी इंदु कंवल चिब से मुलाकात कर किसानों के साथ पेश आ रही समस्याओं से अवगत करवाया। इस मौके पर जिला प्रधान सोहन लाल शर्मा ने डीसी को केंद्र सरकार के नाम से ज्ञापन प्रेषित कर समस्याओं को दूर कने की मांग उठाई।
विज्ञापन

ज्ञापन में 2015 में बरबाद हुई फसल का मुआवजा देने के साथ ही क्षतिग्रस्त कूहलों की मरम्मत करवाने, सोशल वेलफेयर की पेंशन स्कीम में आयु वर्ग 55 से साठ वर्ष करने, विधवाओं को आयु सीमा से मुक्त करने सेना के अधीन आई जमीन का किराया देने और फल-सब्जी बेचने वालों को जगह मुहैया करवाना शामिल है। इस मौके पर प्रेम नाथ बाली, ऋषि पाल, मदन लाल, ज्ञान चंद, सुबान दीन, मुंशी राम, नंद किशोर, हाजी अब्दुल वाहिद, मोहम्मद नजीर, अमर नाथ, मंगत राम व प्रेम चंद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें