फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के कुछ इलाकों में आज बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को बारिश की संभावना जताई गई है। इससे खास कर जम्मू संभाग के लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, मंगलवार को श्रीनगर में बारिश होने का असर जम्मू संभाग के मौसम पर भी देखने को मिला है। जम्मू का तापमान बुधवार को 1.6 डिग्री की गिरावट के साथ 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। लेकिन संभाग में गर्मी के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जम्मू संभाग में लोगों को तपिश और गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। जम्मू समेत संभाग के अन्य जिलों में दिन का तापमान लगातार सामान्य से 4 से 6 डिग्री ऊपर चल रहा है। वही, कश्मीर में मौसम सुहावना बना हुआ है। दूसरे दिन बुधवार को भी राजधानी श्रीनगर समेत घाटी के कई जिलों में बारिश से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार वीरवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।
राजधानी श्रीनगर में बुधवार दिनभर हल्की और तेज बारिश जारी रही। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 19.7, पहलगाम में 18.3 और गुलमर्ग में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिन की शुरुआत गर्म हवाओं के साथ हुई। दोपहर में चिलचिलाती धूप ने गर्मी का भरपूर अहसास कराया। इलेक्ट्रानिक उपकरणों से हटते ही पसीने छूट रहे हैं। बाजार में खरीदारी पर भी तपिश का असर दिख रहा है। जम्मू में दिन का तापमान 37.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 27.4, बटोत में 27.9, कटड़ा में 35.2 और भद्रवाह में 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 17.1 और कारगिल में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें