फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्म हवाओं से तपने लगा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शीतकालीन राजधानी जम्मू गर्म हवाओं से तपने लगी है। शहर में गर्मी से पसीने छूट रहे हैं। दिन का तापमान लगातार 37 डिग्री के आसपास चल रहा है, हालांकि रात में अभी ठंडक कायम है। जम्मू संभाग के साथ कश्मीर में भी यही हालत है। घाटी के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 9 से 11 डिग्री ऊपर चल रहा है। कई जिलों में पारा तीस डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने आगामी दिनों में भी जम्मू में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है, जिससे अप्रैल में पारा नए रिकॉर्ड बना सकता है।
विज्ञापन

जम्मू में बुधवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गरमी ने तेवर दिखाए। धूप में आते ही शरीर से पसीना बह रहा है। चिलचिलाती गरमी हर किसी को बेहाल कर रही है। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री चढ़कर 36.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमूमन ठंडे रहने वाले बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 7.9 डिग्री चढ़कर 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बटोत में दिन का तापमान सामान्य से 7.6 डिग्री चढ़कर 27.7, कटड़ा में 32.9 और भद्रवाह में सामान्य से 7.8 डिग्री चढ़कर 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 9.6 डिग्री चढ़कर 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में दिन का पारा सामान्य से 9.3 डिग्री चढ़कर 24.5 और गुलमर्ग में 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 3.0 और कारगिल में 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें