जम्मू। प्रदेश में बुधवार से फिर से मौसम बिगड़ गया है। देर शाम पांच बजे से रुक-रुक बारिश शुरू हुई हो गई है, जिससे शहर सहित जिले में ठंड में इजाफा हुआ है। ठंड से बचाव के लिए लोगों को अलाव और घरों में हीटर का सहारा लेते देखा गया। उधर, बारिश के चलते सड़कों पर पड़े गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों सहित वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रह है।
बुधवार सुबह से ही बादल छाए रहे। शाम तीन बजे धुंध छा गई, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। लोग घरों में ब्लोअर और हीटर सकते रहे। इसके बाद शाम को बारिश शुरू होते ही ठंड में इजाफा हो गया और लोग घरों का रुख करने के लिए मजबूर हो गए। बाजारों में जगह-जगह लोगों को अलाव का सहारा लेते देखा गया। शहर की बदहाल सड़कों में पड़े गड्ढों में पानी भरा गया। बिक्रम चौक-बेलीचराना, रायपुर-सतवारी, बाहु प्लाजा नरवाल, यूनिवर्सिटी रोड समेत अन्य सड़कों में स्थिति फिर खराब होने लगी है।