फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मौसम हुआ ठंडा, रास्तों में बिखरी रही गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मौसम बिगड़ते ही जहां ठिठुरन बढ़ गई है वहीं, शहरवासियों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। कई स्थानों पर दिनभर बिजली की आंखमिचौनी जारी रही, जिससे पानी की आपूर्ति भी बाधित रही। इसके साथ-साथ सड़कों और गलियों में पानी जमा होने और कीचड़ फैलने से लो दिनभर परेशान होते दिखाई दिए।
विज्ञापन

लोगों ने ठंड से बचने के लिए दिनभर हीटर, ब्लोअर और अलाव का सहारा लिया। बारिश में बिजली की आंखमिचौनी दिनभर चलती रही। लोड बढ़ने के कारण तारें भी जलीं। बिजली कारपोरेशन के कर्मी दिनभर समस्या को हल करने में जुटे रहे।
शहर के पुराना शहर, न्यू प्लाट, बख्शी नगर, रेशमघर कॉलोनी, किशना नगर, गांधी नगर, नरवाल, सिद्दड़ा, बठिंडी, कुंजवानी समेत अन्य जगहों में बिजली गुल रही है। इस कारण लोग परेशान रहे। वहीं, शहर में पानी की आपूर्ति भी बाधित हुई है। बिजली बहाल होने पर भी पानी की बहाली हो पाए। इस कारण लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित रहे। बारिश के कारण शहर में कचरा रास्तों और सड़कों किनारे बिखरा रहा। सुबह सफाई सही तरीके से नहीं हो पाई। नालियों किनारे बिखरा कचरा दोपहर के समय आफत बन गया। नालियों का गंदा पानी रास्तों में बहता नजर आया। बाद में कचरा हटाने के बाद ही निकासी हो पाई।
विज्ञापन

बारिश से सड़कों में पड़े गड्ढे फिर आफत बन गए। शहर बेलीचराना-रायपुर, यूनिवर्सिटी रोड, नरवाल सहित अन्य सड़कों में वाहन चालक परेशान हुए। रुक-रुक कर बारिश होने से पानी गड्ढों में भर जाए। दोपहिया वाहन चालकों को संभल कर चलना पड़ा है। देर शाम तक बारिश जारी रही। इससे पैदल रास्तों का भी हालबेहाल रहा है। बारिश से सड़कों किनारे पड़ी बजरी भी सड़क में आ गई। इससे वाहन दोपहिया फिसलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें