जम्मू। उच्च माध्यमिक पाठशाला कनाल रोड में डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा ने टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। यहां पर 15 से 18 साल के बच्चों का टीकाकरण हुआ है।
इस दौरान उन्होंने ने स्कूल में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान के माध्यम से संक्रमण से सुरक्षा होगी। इसमें बच्चे बढ़चढ़ कर भाग लें। नगर निगम की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बच्चों को निश्चित दूरी और मास्क पहनने का आग्रह किया।