लॉकडाउन के चलते जम्मू शहर में नालों की सफाई और मरम्मत का काम धीमा हो गया है। मार्च माह में काम जोरों पर चला था। अप्रैल में भी मरम्मत कार्य हुए, लेकिन मई माह में लॉकडाउन के कारण फिर से काम धीमा हो गया। सफाई कर्मचारी भी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।
नालों की सफाई करवाई जा रही है। कोरोना संक्रमण के कारण परेशानी आ रही है, लेकिन ज्यादा खतरे वाली जगहों में प्रमुखता से काम करवाया जा रहा है। जून तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। - हरिंदर्र सिंह, मुख्य यातायात अधिकारी, नगर निगम