कुंजवानी निवासी 11वीं कक्षा का छात्र युवी अपने पांच दोस्तों के साथ तवी नदी में नहाने गया था जहां वह तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। घटना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
तवी नदी में नहाने गए एक किशोर के डूबने की घटना सामने आई है। युवक की पहचान कुंजवानी निवासी युवी के रूप में हुई है, जो 11वीं कक्षा का छात्र बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार युवी सोमवार सुबह अपने पांच दोस्तों के साथ तवी नदी में नहाने के लिए गया था। इसी दौरान वह नदी के तेज बहाव में फंस गया और देखते ही देखते लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और बचाव दल मौके पर पहुंचे। फिलहाल नदी में युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।