फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में हिंसक प्रदर्शन, पथराव के बाद आंसू गैस के गोले दागे

Sat, 12 Mar 2016 12:47 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर

सार

  • पुराने शहर के नौहट्टा इलाके में जामिया मस्जिद में जुमा की नमाज खत्म होने के बाद कई युवक सड़कों पर उतर आए
  • सुरक्षा बलों पर पथराव और आंसू गैस छोड़े जाने से नौहट्टा समेत आसपास के इलाकों में तनावपूर्ण हालात पैदा हो गए।
     
विज्ञापन
श्रीनगर में जुमें की नमाज के बाद हुआ प्रदर्शन - फोटो : Getty Images (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
श्रीनगर के पुराने शहर में शुक्रवार को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भिड़ंत हुई। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान सुरक्षा बलों पर जमकर पथराव किया। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुए।

पुराने शहर के नौहट्टा इलाके में जामिया मस्जिद में जुमा की नमाज खत्म होने के बाद कई युवक सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। इन्होंने आजादी और पाकिस्तान के हक में नारेबाजी की। 
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार विरोधी नारेबाजी भी की। एक बार फिर युवाओं ने दिल्ली में गिरफ्तार किए प्रोफेसर एसएआर गिलानी के अलावा घाटी में नजरबंद अन्य अलगाववादी नेताओं की रिहाई की मांग की। इस दौरान सुरक्षा बलों पर पथराव और आंसू गैस छोड़े जाने से नौहट्टा समेत आसपास के इलाकों में तनावपूर्ण हालात पैदा हो गए।

नौहट्टा के अलावा गोजवारा, खान्यार, सराफ कदल के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच भिड़ंत देखने को मिली। उल्लेखनीय बात यह है कि इस दौरान कोई भी झंडा नहीं लहराया गया। काफी देर तक चले इस घमासान में किसी के भी घायल होने की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन

गिलानी ने प्रदर्शन का किया था आह्वान

सैयद अली शाह ग‌िलानी फ‌िलहाल द‌िल्ली में द‌िल का दौरा पड़ने के चलते अस्पताल में भार्ती हैं। - फोटो : Getty Images (File)

कट्टरपंथी अलगाववादी नेता और हुर्रियत (जी) के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी ने शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद शांतिपूर्वक प्रदर्शनों का आह्वान किया था। इसके तहत हुर्रियत कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर में कई जगहों पर प्रदर्शन किया। 

प्रदर्शन जेएनयू मामले में प्रोफेसर एसएआर गिलानी की गिरफ्तारी के साथ-साथ कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह और नईम खान की लगातार नजरबंदी के विरोध में आयोजित किए गए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें