फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लश्कर आतंकी के जनाजे में पुलिस पर पथराव

Tue, 12 Jan 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर के जेवन इलाके में सोमवार शाम को हुई पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए लश्कर के आतंकी सज्जाद अहमद भट का शव मंगलवार को जेवन में दफना दिया गया। उसके जनाजे में भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और भारत विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन


शव को लेकर और नारेबाजी करती हुई भीड़ जब श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर बढ़ने लगी तो पुलिस ने उसे रोक लिया। इस दौरान लोगों और पुलिस के बीच जबर्दस्त भिड़ंत हुई। भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया।

स्थिति को नियंत्रण से बाहर होता देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। भिड़ंत कई घंटे तक जारी रही। हिंसक प्रदर्शनों के चलते इलाके में तनावपूर्ण हालात बने रहे। इलाके राजमार्ग पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बलों की भारी तैनाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें