फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की चपेट में घाटी, कारगिल सबसे ठंडा

Tue, 12 Jan 2016 09:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
चिल्ले कलां के बीच कोहरे ने घाटी को अपनी चपेट में ले लिया है। कश्मीर के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हलकी बर्फबारी से पारा लुढ़क गया। शरीर को जमा देने वाली बर्फीली हवाएं चल रही हैं। रियासत में मंगलवार को बादल छाए रहने से सर्दी ने जोर पकड़ लिया है।
विज्ञापन


उत्तर भारत में कोहरे से ट्रेनों में लेटलतीफी जारी है। इस बीच कारगिल न्यूनतम माइनस 14.8 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ सबसे सर्द रहा। माइनस 13.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ लेह दूसरे नंबर पर है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को कश्मीर के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है, लेकिन जम्मू और लद्दाख संभाग में मौसम खुश्क रहेगा। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर को मंगलवार सुबह कोहरे ने अपनी चादर में ओड़ लिया।
विज्ञापन


यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री चढ़कर 8.0 और न्यूनतम एक डिग्री गिरकर माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में दिन का तापमान तीन डिग्री अधिक 7.5 और रात का पारा न्यूनतम पांच डिग्री गिरकर माइनस 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विश्वविख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में दिन का पारा 3.0 और न्यूनतम माइनस 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल में दिन का पारा भी माइनस 2.8 और लेह में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


जम्मू में अधिकतम तापमान एक डिग्री चढ़कर 19.2 और श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में चार डिग्री चढ़कर 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें