फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी की मौत पर श्रीनगर में बवाल

Wed, 15 Jun 2016 11:20 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
विज्ञापन
कुद के पास हमले में मारे गए आतंकी तनवीर सुलतान के शव की मांग पर मंगलवार को श्रीनगर के बेमिना इलाके में बवाल हुआ। परिवार का कहना है कि तनवीर आतंकी नहीं था। इस दौरान उग्र भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय इलाके में खबर फैली कि तनवीर सुलतान की कुद में हुए हमले में मौत हो गई, तो परिवार के अलावा अन्य लोग सड़क पर जमा हो गए और शव की मांग पर हंगामा करने लगे। गुस्साए युवाओं ने पत्थरबाजी की। स्थिति को नियंत्रण से बाहर होते देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। 

परिवार का कहना है कि मारा गया तनवीर सुलतान आतंकी नहीं था।  वह निर्दोष था और कभी भी किसी आतंकी संगठन के साथ उसका कोई लिंक नहीं था। तनवीर के भाई अर्शीद सुलतान ने कहा कि उसका एक भाई गौहर हिज्ब का आतंकी था और वर्ष 2003 में मारा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तनवीर अमृतसर इलाज के लिए जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसे मार दिया गया। सूत्रों की मानें तो शव देर रात को परिवार को सौंपा जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें