फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आप विधायक मेहराज और भाजपा विधायकों में झड़प, हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- विधानसभा के सेंट्रल हाॅल में धक्कामुक्की के बीच टेबल पर गिरे, शीशा टूटा
विज्ञापन


भाजपा का आरोप, हिंदुओं पर टिप्पणी करके उनका अपमान किया

अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। सदन के आखिरी दिन बुधवार को डोडा से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक मेहराज मलिक की भाजपा व पीडीपी सदस्यों के साथ तीखी नोकझोंक। हिंदुओं पर टिप्पणी को लेकर हाथापाई हुई। सदन के बाहर से लेकर अंदर सेंट्रल हाॅल तक कई बार झड़पें हुईं। सेंट्रल हाॅल में धक्कामुक्की के बीच मेहराज एक टेबल पर गिर पड़े, जिससे उसका शीशा टूट गया। बजट सत्र के शुरू से ही पीडीपी और भाजपा पर टिप्पणियां करने से मेहराज की दोनों दलों के सदस्यों से कहासुनी होती रही है।



सदन के बाहर सुबह पीडीपी के कुछ सदस्यों को देखकर मेहराज भड़क गए। उन्होंने एसएसपी स्तर के एक अधिकारी से पूछा तो बताया गया कि सभी नियमों के तहत अंदर आए हैं। इस पर मेहराज ने सुरक्षा अधिकारी के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया। पीडीपी विधायक वहीद पर्रा और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ तीखी बहस भी हुई। मेहराज ने आरोप लगाया कि वह गद्दारी कर रहे हैं और उन्होंने माफिया को अंदर लाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच सदन से बाहर निकल रहे भाजपा विधायक विक्रम रंधावा, अरविंद गुप्ता आदि से मेहराज की बहस हो गई और दोनों तरफ से धक्कामुक्की शुरू हो गई। सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह से मेहराज को विधानसभा के सेंट्रल हाॅल के अंदर पहुंचाया। भाजपा विधायकों ने आरोप लगाया कि मेहराज ने कहा है कि हिंदू तिलक लगाते हैं, लेकिन हमेशा पाप करते हैं। उन्होंने हिंदुओं का अपमान किया है, भाजपा इसका विरोध करती है।
इस बीच मेहराज मलिक की
वार-पलटवार
भाजपा ने मेरे ऊपर हमला करवाया। मैं असलियत को दिखा रहा था, लेकिन भाजपा ने माहौल को खराब किया।
-मेहराज मलिक, आप विधायक

किसी भी सदस्य को किसी के धर्म के खिलाफ बोलने का अधिकार नहीं है। ऐसे सदस्य को सदन में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
-विक्रम रंधावा, भाजपा विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें