फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंत रथ और मट्टू विवाद पर सोशल मीडिया पर जंग, इन्हें बताया जा रहा है जिम्मेदार

Thu, 15 Nov 2018 02:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
ips basant rath
विज्ञापन

श्रीनगर नगर निगम के मेयर जुनैद मट्टू और हटाए गए आईजी बसंत रथ को लेकर सोशल मीडिया पर बुधवार को दिनभर जंग चलता रहा। सोशल मीडिया पर आईजी बसंत रथ को ट्रैफिक विभाग से हटाने का जिम्मेदार श्रीनगर नगर निगम के मेयर जुनेद मट्टू को ठहराया जा रहा है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर अमित त्यागी ने लिखा एक चुना गया नेता आईएएस और आईपीएस से अधिक पावरफुल है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि जम्मू-कश्मीर में एक अकेले इंसान ने ट्रैफिक में सुधार लाया, अब वह ट्रांसफर हो गए हैं। 

बसंत का नाम लिखकर कहा कि हमें आप जैसे लोग चाहिए। माजिद ने लिखा कि इस भ्रष्ट देश में रथ के लिए कोई जगह नहीं। शकील ने लिखा बंदगोभी की परतें खुल गई, हैश बसंत रथ हैश जुनेद मट्टू। लेकिन कई लोग ऐसे भी थे जिन्होंने रथ के बेअंदाज रवैए की आलोचना की। लोगों का यह भी कहना था कि एक जनप्रतिनिधि से एक आईपीएस अफसर को सभ्यता से पेश आना चाहिए। ये सामान्य शिष्ठाचार है।
विज्ञापन


ट्विटर पोल में रथ को हटाने के फैसले को ठहराया गलत
एक कश्मीरी ट्विटर अकाउंट होल्डर ने इस फैसले पर लोगों से सवाल पूछने का आनलाइन पोल कराया। इसमें अधिकतर लोगों ने रथ को हटाने के फैसले को गलत ठहराया।

विज्ञापन

मैंने नहीं करवाया रथ का तबादला, यह मेरा डोमेन नहीं: मट्टू

पूर्व आईजीपी बसंत रथ के तबादले के पीछे श्रीनगर के मेयर का हाथ होने की चर्चाओं पर श्रीनगर नगर निगम के मेयर जुनैद मट्टू ने अमर उजाला से कहा कि तबादला करवाने का अधिकार उनके डोमेन में नहीं, यह केवल अफवाह है। उनके और राजभवन के बीच के संबंध को लेकर जारी बातें महज लोगों की कल्पना है।

वेटलैंड पर बयानबाजी से शुरू हुआ था विवाद
जुनैद मट्टू और बसंत रथ के बीच यह विवाद तब शुरू हुआ, जब मट्टू ने मेयर बनने के बाद श्रीनगर और उसके साथ सटे इलाकों में वेटलैंड को लेकर बयान दिया था। इस पर बसंत रथ ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा था कि वेटलैंड्स हमारे पारिस्थितिक संतुलन का एक अहम हिस्सा हैं, जिनकी अहमियत को कोई कैबेज (बंदगोभी) ही नकार सकता है। 

इसके बाद दूसरे दिन जुनैद मट्टू ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा था कि उनके पास श्रीनगर शहर में ट्रैफिक की अव्यवस्था को लेकर कई शिकायतें आ रही हैं। इस पर रथ ने लिखा था कि यह आपका डोमेन नहीं है। आपको महाराजा बाजार, जहांगीर चौक व उसके साथ सटे इलाकों में रेहड़ी लगाने वालों से निपटना चाहिए। एक अन्य ट्वीट में रथ ने लिखा था कि भूमाफिया कभी भी अच्छा पालिसी मेकर नहीं हो सकता। इसके बाद से ही यह विवाद बढ़ गया था।

ढोल बजाते रथ का वीडियो वायरल
बसंत रथ के हटते ही उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह कुछ ढोल बजाने वालों के साथ बैठे हुए हैं। यहां वह ढोल बजाते हुए भी दिख रहे हैं। करीब डेढ़ मिनट के इस वीडियो में अंत में रथ फोटो भी खिंचवाते हैं। पास से गुजर रहे एक व्यक्ति को कहते है कि भाई क्या हाल है। इसके साथ ही उसे पूछते हैं कि हेलमेट कहां है और जोर से हंसने लगते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें