फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में चलीं गोलियां, दो लोग घायल

Wed, 03 Aug 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
दो गुटों में झड़प - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
छंब विधानसभा क्षेत्र के परगवाल में बुधवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे दो गुटों में जमीन के विवाद के चलते झड़प हो गई।
विज्ञापन


झड़प के दौरान दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बचन लाल और राजेश कुमार निवासी नई बस्ती बेला जमाना को गंभीर रूप से घायल अवस्था में परगवाल पीएचसी से जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीडीपी नेता राजेंद्र सिंह मन्हास, राम प्रसाद पीएसओ पीडीपी नेता, मुकेश कुमार, बबलू कुमार, अश्वनी कुमार ड्राइवर पीडीपी नेता को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीपीओ अखनूर ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया।

गौरतलब है कि परगवाल के गांव नई बस्ती बेला जमाना तथा भलवाल मोलु गांव के दो परिवारों में जमीन का विवाद चल रहा है। बुधवार शाम एक गुट ने दूसरे गुट पर हमला बोल दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें