फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत साइड से जा रहे स्कूटर चालक को रोकने पर मचा बवाल

Sat, 23 Jul 2016 03:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
छन्नी हिम्मत क्षेत्र में गलत दिशा से स्कूटी लेकर जा रहे एक युवक को पुलिस थानेदार के पीएसओ ने रोक दिया। स्कूटी पर युवक की मां भी सवार थी और वह अस्पताल से जा रहा था। स्कूटी रोकने पर क्षेत्र के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को भावनात्मक रवैैया अपनाने की अपील की। मामला गंभीर होता देखकर एसडीपीओ ईस्ट ने मौके पर पहुंचकर मामला सुलझाया।
विज्ञापन


मामले के अनुसार छन्नी हिम्मत क्षेत्र का एक युवक अपनी बीमार मां का चेकअप कराने के लिए जा रहा था। वह गलत दिशा से अपनी स्कूटी लेकर निकल रहा था कि अचानक पुलिस नाके के पास पहुंच गया। 
युवक को पता नहीं था कि थानेदार ने नाका लगाया है। पुलिस नाके में ही पीएसओ भी था। उसने स्कूटी को रोका। पहले तो युवक ने कहा कि वह अपनी बीमार मां का चेकअप कराने के लिए जा रहा है। पीएसओ ने गलत दिशा में आने के कारण स्कूटी की चाबी ले ली। 
विज्ञापन


मामला गंभीर हुआ और आसपास क्षेत्र के दुकानदार भी आ गए। मां का चेकअप कराने के लिए जा रहे युवक का समर्थन किया और पुलिस के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया। कुछ समय के लिए बवाल हुआ और एसडीपीओ ईस्ट मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों से बात करने के बाद मामला रफा दफा कर दिया गया। एसडीपीआ चंदन कोहली के अनुसार फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है और मामला सुलझा लिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें